Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ जगह से शिकायत मिल रही है कि मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. इकरा हसन ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात भी मीडिया के सामने कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और वह इंडिया गठबंधन की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है. चुनाव में अपनी स्थिति बेहद मजबूत होने की बात भी इक़रा हसन द्वारा कही गई.

 

सपा प्रत्याशी इकरा हसन बोली मुस्लिम महिलाओ को परेशान किया जा रहा, मुस्लिम महिलाओ के बुर्के से चेहरे देख रहे है, पुलिस प्रशासन से EVM मशीन सुचारु कराने की अपील, इसके अलावा चुनाव आयोग में शिकायत की है, इकरा हसन ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *