Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई:मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना का जन्म जरूर मुंबई और ठाणे में हुआ, लेकिन अगर शिवसेना वास्तव में कहीं बढ़ी, तो वह कोकण में बढ़ी। मुंबई और ठाणे शिवसेना का शरीर हैं, जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शिवसेना के फेफड़े हैं। लेकिन इस कोंकण को विकास के नाम पर केवल आशा ही दिखाई गई। परंतु अब कोकण के लोगों को सही मायनों में न्याय मिलेगा। हमारी सरकार के आने से पहले कोकण में आने वाली सभी योजनाए ठंडे बस्ते में थीं। कोकण का विकास भी अवरुद्ध हो गया था, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद कोकण के विकास को एक बार फिर रफ्तार मिली है।शिवसेना (यूबीटी) का चुनाव चिह्न मशाल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्ध‌व ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि बुझी हुई मशाल कभी प्रकाश नहीं देती। मुख्यमंत्री ने यह बात शिवसेना के गढ़ समझे जाने वाले कोकण में कही। वह अपने शिव संकल्प अभियान के तहत कोंकण के राजापुर में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *