खरगे ने कहा, “आज हमारे INDI गठबंधन दलों के सभी नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा जो परिसीमन संविधान संशोधन बिल लाया जा रहा है, लोकतंत्र के लिए ये बहुत बड़ा खतरा है। लोकतंत्र को खत्म करके पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए उन्होंने आज 800 पार की बात की है। पिछले चुनाव में उनका 400 पार का नारा था लेकिन अब सीटें बढ़ाकर वे लोग हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं।”परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है, “INDI गठबंधन परिसीमन बिल का विरोध करेगा। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसमें SC-ST को, अनुसूचित जाति और जनजातियों के हितों को नहीं रखा गया है। लोकतंत्र को खत्म करके पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए उन्होंने आज 800 पार की बात की है।खरगे ने कहा, “दूसरी बात यह कि इसमें SC-ST को, अनुसूचित जाति और जनजातियों के हितों को नहीं रखा गया है। उसके साथ अन्याय किया गया है… संविधान ये कहता है कि SC-ST की सीटें बढ़नी चाहिए लेकिन उसमें इसका कोई प्रावधान नहीं है… ताजा जनगणना आने वाली है। इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। अगर ताजा जनगणना के तहत इसे(परिसीमन) किया जाए तो प्राकृतिक तौर पर SC-ST वर्ग को उनकी बढ़ी हुई संख्या के अनुसार बढ़ी हुई सीटें मिलेंगी लेकिन वे(भाजपा)चाहते हैं कि SC-ST वर्ग को उनका अधिकार न मिले।

