सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग भी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, सबका स्वागत है। कमल छोड़ कर कमल हमारे साथ आ गए। उतपल का मतलब कमल है। कमल उनका मुर्झा गया है, इसलिए नारा लगा रहे हैं, राधे राधे कमल खिला दे। हमारे यहां विदाई में भी राधे राधे कहते हैं। अनिल कसाना का इलाका दिल्ली जैसे लगता है। गाज़ियाबाद और लोनी विधानसभा के सभी वादे सरकार बनने पर पूरा करेंगे। अवधेश चौहान को कल ही बुलाया। इन्होंने मन पहले से ही बना लिया था। इनके आने से सीतापुर में पार्टी मजबूत होगी। जो भी अवधेश हैं, सब जीत रहे हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी सीतापुर में भी शून्य होने जा रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया। बीजेपी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, अनिल कसाना (गाजियाबाद, ब्लॉक प्रमुख), उत्पल राय (bjp कार्यकारिणी सदस्य) पूर्व राज्यमंत्री और अवधेश चौहान रेउसा, ब्लॉक प्रमुख) समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। अखिलेश ने कहा कि बड़ी संख्या में वो लोग शामिल हो रहे हैं जो समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए खड़े हैं।
चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका–कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थामा

