अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में बीजेपी ने उनके वोट काटने की साजिश रची थी लेकिन उनके कार्यकर्ता एक्टिव रहे। उल्टे बीजेपी के वोट कट गए। अखिलेश ने कहा कि जिस हिसाब से वोट कम हुए हैं और उनके समर्थकों के वोट बढ़े हैं। उस हिसाब से हर सीट पर करीब 58 हजार का मार्जिन उन्हें समझ आ रहा है। अखिलेश यादव अपना पीडीए रथ लेकर गोरखपुर पहुंचे। 20 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस रोड शो में समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने अखिलेश को क्रेन से माला पहनाई। गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। पिछली बार समाजवादी पार्टी का यहां सूपड़ा साफ हो गया था। गोरखपुर जिले की सभी 9 सीटें बीजेपी ने जीती। इसलिए भीड़ ने अखिलेश यादव के उत्साह को बढ़ा दिया। भीड़ देखकर जोश जोश में अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में अगर आज चुनाव हो जाए तो गोरखपुर में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बीजेपी का गढ़ गड़बड़ा जाएगा।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का गोरखपुर में शानदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने 20 किलोमीटर लंबी ‘PDA रथ यात्रा’ निकाली। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का गोरखपुर में शानदार स्वागत.उन्होंने 20 किलोमीटर लंबी ‘PDA रथ यात्रा’ निकाली

