समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। गाजियाबाद की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। वह 26 नवंबर तक हिरासत में रहेंगे, जिस दिन इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।
अदालत के आदेश के बाद आजम खान को कोर्ट परिसर से डासना जेल ले जाया गया। गौरतलब है कि ED, ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ को मिले चंदे और रामपुर में ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ के विकास के लिए इसके फंड के इस्तेमाल की जांच कर रही है।सपा नेता आजम खान को राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। उन्हें कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

