बताया गया कि बाबू की पत्नी करीब एक साल पहले उसे छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह अपनी साली से शादी करने की जिद कर रहा है। युवक का कहना था कि उसकी साली उससे शादी नहीं कर रही है। उसने आरोप लगाया कि शनिवार को राजपाल सक्सेना ने उसके साथ मारपीट की, जिससे नाराज होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया।उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूरा राय गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय युवक बाबू पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।युवक को पानी की टंकी से उतारकर पुलिस अपने साथ ले गई। युवक ने कहा कि डायल 112 पर उसे मदद नहीं लेकिन अब पुलिस से उम्मीद है। युवक का कहना है कि वह साली से शादी करना चाहता है लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रही है।

