मुजफ्फरनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों पर लिखा है कि एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मोहल्ले में प्रवेश नहीं कर सकते। पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज ने लगवाए हैं।असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुजफ्फरनगर में इस गठबंधन के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध देखने को मिला है। यहां समाजवादी पार्टी से जुड़े एक नेता ने अपने मोहल्ले के बाहर पोस्टर लगवाकर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एंट्री पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के विरोध में पोस्टर लगाए गए

