मुंबई :मुफ्ती इस्माइल कासमी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मालेगांव चुनाव के दौरान अखिलेश यादव खुद उनके खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे। उनके साथ सपा नेता अबू आजमी, इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी समेत पार्टी के कई सांसद और नेता भी आए थे। कासमी के मुताबिक, इन नेताओं का मकसद उन्हें उनकी सीट पर हराना था। उन्होंने बताया कि इकरा हसन दो बार मालेगांव आई थीं और मोहिबुल्लाह नदवी भी दो बार यहां पहुंचे थे। इकरा हसन ने तो उनके घर के पास ही मंच लगाकर सभा की थी।महाराष्ट्र के मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश जाकर सपा नेताओं के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की बात कही है। कासमी का कहना है कि जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के दूसरे नेता उन्हें हराने के लिए मालेगांव आ सकते हैं, तो उन्हें भी उत्तर प्रदेश जाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने साफ कहा कि वह यूपी जाकर इकरा हसन के भाई और सपा नेताओं के सामने मंच लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया है।
मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

