Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
संजय राउत बोले _शरद पवार किसी भी हालत में भाजपा के साथ नहीं जा सकते -
Breaking
Sun. Nov 15th, 2026

संजय राउत बोले _शरद पवार किसी भी हालत में भाजपा के साथ नहीं जा सकते

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि शरद पवार किसी भी हालत में भाजपा के साथ नहीं जा सकते।एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा- “मैं बार-बार कह चुका हूं कि विलय की बात अब खत्म हो चुकी है। आप लोग इसे बेवजह इतनी हवा क्यों दे रहे हैं? किसी भी हालत में अजित पवार गुट और शरद पवार साहब की मूल पार्टी का विलय नहीं होगा। शरद पवार साहब किसी भी हालत में बीजेपी के साथ नहीं जा सकते। वे आखिरी सांस तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उनकी विचारधारा बिल्कुल अलग है। उनकी विचारधारा शाहू-फुले-अंबेडकर की विचारधारा है, जो धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है।महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार हलचल हो रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट यानी अजित पवार गुट और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा लगातार जारी है। पार्टी के नेता लगातार शरद पवार से मुलाकात भी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार सहित कई नेताओं की शरद पवार से मुलाकात के बाद विलय की चर्चाओं को और बल मिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *