पुलिस ने बताया कि अक्टूबर में महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर 500 रुपये की कुर्ती का विज्ञापन देखकर उसे ऑर्डर किया। इस घटना के कुछ दिन बाद उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें बताया गया कि उसका ऑर्डर कहीं अटक गया है और उसे प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को ऑनलाइन 500 रुपए की कुर्ती खरीदना भारी पड़ गया और वह 13 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले में एक्टिव मोड में नजर आ रही है और पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महिला ने बताए गए खाते में एक हजार रुपये भेज दिए, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर तीन लाख रुपये और ऐंठ लिए। ठगों ने उसे एक कंपनी में निवेश करने और रकम दोगुनी करके लौटाने का लालच दिया। जिस पर महिला ने भरोसा कर लिया।
महिला भरोसा करे, इसलिए ठगों ने उसके खाते में 10 हजार रुपए भी डाल दिए, जिससे महिला को इस बात पर विश्वास हो गया कि वाकई रुपए कमाए जा सकते हैं। ऐसे में महिला ने ठगों के खाते में 10 लाख रुपए जमा कर दिए।
बाद में महिला को इस बात का एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है और फिर उसने चंबा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस एक्टिव मोड में नजर आई और मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया।मामले में टिहरी की SSP सरिता डोबाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के बरवा वस्सी से आरोपी गुलशन मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी ही महिला से व्हाट्सएप पर बातचीत कर रहा था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।”
