पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा मामला एक पीड़ित की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता को इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन निवेश के माध्यम से भारी मुनाफे का झांसा देने वाला मैसेज मिला था। इसके बाद जालसाजों ने उसे एक फर्जी निवेश ग्रुप में शामिल किया और बेहतर रिटर्न का लालच देकर किस्तों में रकम ट्रांसफर करवा ली। तय समय बीतने के बाद न तो कोई लाभ मिला और न ही पीड़ित का मूल पैसा लौटाया गया। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 2 लाख 22 हजार 488 रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में 5 जुलाई 2026 को शाहदरा साइबर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पीड़ित के बैंक खातों और पैसों के आवागमन की कड़ियां जोड़ीं। जांच में सामने आया कि ठगी गई राशि में से करीब 80 हजार रुपये ‘अंकिता एंटरप्राइजेज’ के नाम से संचालित एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने बैंकिंग विवरण, आईपी लॉग, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की, जिसमें भाग सिंह की संलिप्तता उजागर हुई। आरोप है कि वह गिरोह के लिए नए बैंक खाते खुलवाने, उनसे जुड़े डेबिट कार्ड व चेकबुक जैसे दस्तावेज जुटाने और इन्हें अन्य साथियों तक पहुंचाने का काम संभालता था। पुलिस टीम ने 18 नवंबर को उसे दिल्ली से धर दबोचा।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। खाता खुलने के बाद संबंधित डेबिट कार्ड, चेकबुक और पासबुक गिरोह के अन्य सदस्यों को सौंप दिए जाते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी के पैसों को खपाने और आगे अन्य खातों में रूट करने के लिए किया जाता था। दिल्ली पुलिस को यह भी अंदेशा है कि इन खातों का इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन गेमिंग और अन्य संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों में भी किया जा रहा था।दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिले की साइबर थाना टीम ने देशभर में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है साथ ही इस गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले 24 वर्षीय भाग सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 15 डेबिट कार्ड, 9 चेकबुक, 4 पासबुक और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
