पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘एक भी वोट न कटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए’! वोट बचेगा तो संविधान बचेगा। सभी पीडीए प्रहरियों और आम जन से अपील है कि जिनका वोट 17 नवंबर को आई चुनाव आयोग की ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, वो 28 और 29 नवंबर को अपना नाम जुड़वां लें। यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आम लोगों से वोट जुड़वाने की अपील की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपील की है कि 28 और 29 नवंबर को जिन लोगों के वोट छूट गए हैं वो अपना नाम जुड़वाएं। अखिलेश ने कहा कि एक वोट ना कटने पाए, एक वोट ना बढ़ने पाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और पार्टी का ध्यान 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इनमें सुधार करने पर है।

