Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
7 साल से अफेयर है, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा..बॉयफ्रेंड के घर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची युवती -
Breaking
Thu. Nov 19th, 2026

7 साल से अफेयर है, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा..बॉयफ्रेंड के घर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची युवती

अचानक प्रेमिका और उसके परिजनों द्वारा बारात लेकर पहुंचने से प्रेमी युवक के घर में हड़कंप मच गया। वहीं, अनोखी बारात को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव एलम में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बारात लेकर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, सात साल पुराने प्रेम संबंध को शादी में बदलने देहरादून से प्रेमिका अपने परिजनों के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई। प्रेमिका के साथ उसकी मां, बहन समेत कुल नौ परिजन मौजूद रहे। सभी के हाथों में एक बैनर था, जिस पर लिखा था-‘दुल्हन लेकर आई बरात’। उत्तराखंड की राजधानी, देहरादून निवासी युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि एलम निवासी युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का दावा है कि दोनों के बीच पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत होती रही। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इसी बीच प्रेमिका युवती को जानकारी मिली कि युवक की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी गई है और दो दिन बाद होने वाली है। यह जानकारी मिलते ही प्रेमिका ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। युवती का इस तरह बारात लेकर पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस अनोखी बरात को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। उधर इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि कांधला थानां क्षेत्र के एलम से घटना की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों की बात सुनकर सही मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *