बता दें कि महाराष्ट्र इस समय भीषण सूखे का सामना कर रहा है। फिलहाल, महाराष्ट्र में 5,79,34,702 लाभार्थी ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत मुफ्त अनाज पा रहे हैं, जबकि सुसाइड की अधिक घटनाओं वाले 14 जिलों के 21,60,682 किसानों को हर महीने 170 रुपये की नकद मदद दी जा रही है। इन दोनों स्कीम्स में शामिल न होने वाले किसान परिवारों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने उन्हें हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज देने का निर्णय किया है। यह वितरण अगले 3 महीनों तक जारी रहेगा, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और तय करेगी कि इस स्कीम्स को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। इस निर्णय के अंतर्गत, 33 जिलों के उन 42,30,783 किसानों को 3 महीने तक प्रति व्यक्ति हर महीने 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज दिया जाएगा, जिसमें 3 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम गेहूं शामिल होगा। जिन राशन कार्डधारकों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है, उन्हें ई-पीओएस मशीनों के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन करके अनाज दिया जाएगा। बाकी लाभार्थियों को उनकी आधार सीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति के मद्देनजर सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को 33 जिलों (मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे को छोड़कर) के उन किसानों को मुफ्त में अनाज देने का निर्णय किया है, जो अभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी एनएफएसए के दायरे में नहीं आते हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य भर के 42,30,783 किसानों को फायदा होगा।
फडणवीस कैबिनेट ने मुफ्त अनाज देने को दी मंजूरी__सूखे के बीच किसानों को महाराष्ट्र सरकार ने दी राहत

