Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर लौटे इंटरनेशनल कंपोजर जेस्पर किड, सीक्वल के लिए फिर संभालेंगे म्यूजिक की कमान -
Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर लौटे इंटरनेशनल कंपोजर जेस्पर किड, सीक्वल के लिए फिर संभालेंगे म्यूजिक की कमान

असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी के लिए म्यूजिक तैयार कर चुके जेस्पर एक बार फिर ‘तुम्बाड’ की दुनिया में लौट रहे हैं। सोहम शाह फिल्म्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर इस सीक्वल को बना रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

तुम्बाड की दुनिया उसके पीछे मौजूद क्रिएटिव ताकत को अपने कभी ना भुलाए जाने वाले माहौल के लिए फिर से वापस ला रही है। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह, डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) के साथ अपने कोलैबोरेशन के जरिए, ‘तुम्बाड 2’ को म्यूजिक देने के लिए ग्लोबल लेवल पर जाने माने डेनिश कंपोजर जेस्पर किड को वापस ला रहे हैं। इस तरह से उस खास म्यूजिक की वापसी हो रही है, जो पहली फिल्म का बेहद खास हिस्सा बन गई थी।

आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ी जैसे असासिन क्रीड, हिटमैन और बॉर्डरलैंड्स के लिए दुनिया भर में मशहूर जेस्पर किड ने 2018 में आई तुम्बाड के ओरिजिनल म्यूजिक को कंपोज किया था, इस तरह से उन्होंने फिल्म की दुनिया की तरह ही उसके म्यूजिक को भी बेहद हटकर बनाया। फिल्में मौजूद लोक कथा को सिल्वर स्क्रीन पर खूबसूरती से उभरने में म्यूजिक ने एक अहम रोल निभाया है। कहना गलत नहीं होगा कि उनके द्वारा दी गई म्यूजिक ने मिस्त्री और माइथॉलजी को यादगार क्रिएटिव एलिमेंट के साथ पेश किया है। बता दें कि म्यूजिक ने कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं जिसमें 2019 क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्कोर अवॉर्ड शामिल है।

इस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी पर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए, *जेस्पर किड कहते हैं,* “मैं ‘तुम्बाड 2’ के लिए म्यूजिक देने और ‘तुम्बाड’ की दुनिया के एक और शानदार यात्रा के लिए डायरेक्टर आदेश प्रसाद और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह के साथ जुड़ने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूँ। मुझसे ‘तुम्बाड’ के लिए आदेश ने ही सबसे पहले संपर्क किया था। मुझे याद है कि जब मैंने फिल्म का शुरुआती वर्ज़न देखा था, तो मुझे लगा कि यह मेरी देखी गई सबसे बेहतरीन दुनियाओं में से एक है। मैं इस दुनिया में वापस आकर म्यूजिक के ज़रिए इसे और गहराई से एक्सप्लोर करने के लिए बहुत रोमांचित हूँ।”

‘तुम्बाड’ फ्रेंचाइजी में जेस्पर की वापसी पर *सोहम शाह ने कहा,* “तुम्बाड की पहचान में उसके म्यूजिक का उतना ही बड़ा योगदान था, जितना उसकी विजुअल दुनिया का। जेस्पर ने फिल्म को एक अलग तरह का म्यूजिक दिया था, जिसने उसके माहौल और कहानी को और बेहतर बनाया। ‘तुम्बाड 2’ के लिए उनकी वापसी हमारे लिए जरूरी थी, क्योंकि हम इस क्रिएटिव जुड़ाव को बनाए रखते हुए फिल्म की दुनिया को आगे बढ़ाना चाहते थे। मैं उनका दोबारा स्वागत करते हुए बहुत खुश हूं और इस बार हम साथ मिलकर जो बना रहे हैं, उसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हूं।”

जेस्पर के साथ दोबारा काम करने पर डायरेक्टर आदेश प्रसाद ने कहा, “तुम्बाड की दुनिया बनाने में जेस्पर के म्यूजिक का बहुत बड़ा हाथ था। शुरुआत से ही मुझे पता था कि फिल्म का म्यूजिक ऐसा होना चाहिए, जो उसकी मिस्ट्री, बड़े स्केल और डराने वाले माहौल को महसूस करा सके। जेस्पर ने मेरे इस नजरिए को अच्छी तरह से समझा और फिल्म को एकदम अलग तरह का अनोखा म्यूजिक दिया। ‘तुम्बाड 2’ के लिए उनका वापस आना बहुत खुशी की बात है, क्योंकि वे ओर मैं इस फिल्म की दुनिया से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मैं इस साथ को आगे बढ़ाने और फिल्म के म्यूजिक में कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स करने के लिए उत्साहित हूं।”

जेस्पर और आदेश के कोलैबोरेशन ने फिल्म के म्यूजिक में कई तरह के कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल किया था। उन्होंने फिल्म में मिस्टीरियस धुनों, अलग तरह के इंस्ट्रूमेंट्स, ऑर्केस्ट्रा और सिंथेसाइजर के साउंड को एक साथ मिलाया था। इस तरह से अनोखे म्यूजिक ने फिल्म की कहानी के अनुसार पहले के दौर के माहौल के साथ – साथ एक अनोखा और रहस्य से भरा एहसास भी महसूस कराया। ओरिजिनल फिल्म के म्यूजिक ने जिस तरह से फिल्म में अपना अहम किरदार निभाया है, इस वजह से उनकी यह क्रिएटिव पार्टनरशिप और भी खास बन गई है।

अपने तीन दशक के करियर में जैस्पर किड ने इंटरनेशनल लेवल पर अपना एक बेहद अहम मुकाम हासिल किया है। उन्होंने दुनिया भर में अपने अलग और नए तरह के फिल्म्स और वीडियो गेम्स में कंपोजिशन की वजह से नाम कमाया है। गेमिंग से लेकर एंटरटेनमेंट की दुनिया के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर में गिने जाने वाले जेस्पर दुनियाभर में मशहूर फ्रेंचाइजी जैसे ‘असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ के लिए म्यूजिक तैयार कर चुके हैं।जेस्पर को ‘तुम्बाड’ में म्यूजिक देने के लिए 2019 में क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड्स, ज्ञान दरबार फिल्म अवॉर्ड्स और पावर ब्रांड्स बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट अवॉर्ड्स में बेस्ट स्कोर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा, उन्हें 2019 के 64वें विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, CNN-IBN न्यूज18 रील मूवी अवॉर्ड्स और FOI ऑनलाइन अवॉर्ड्स इंडिया में भी बेस्ट स्कोर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में सोहम शाह एक बार फिर ‘तुम्बाड’ की दुनिया में अपनी वापसी कर रहे हैं, जबकि आदेश प्रसाद इसका डायरेक्शन करने वाले हैं। नई फिल्म में पहली फिल्म की क्रिएटिव टीम फिर से अपनी कमान संभालेगी, जबकि कास्ट की बात करें तो इस बार कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं।आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं, जिससे ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

‘तुम्बाड 2’ को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह, अनुभवी प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहली फिल्म की तरह ही उसके सीक्वल के डायरेक्शन की कमान आदेश प्रसाद ने संभाली है। बता दें कि, अब तक पेन स्टूडियोज 3000 से अधिक फिल्मों से जुड़ा रहा है। इस तरह से बैनर ने ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी अपना समर्थन दिया है। अब यह स्टूडियो सोहम शाह के साथ हाथ मिलाते हुए ‘तुम्बाड 2’ को बड़े लेवल पर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

‘तुम्बाड 2’ दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *