दिल्ली में हनीट्रैप, उगाही और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ हौ और पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार, डेटिंग ऐप Grindr के जरिए शख्स को मिलने के लिए बुलाया गया था। फिर उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि ओखला अंडरपास के पास महिला के साथियों ने पीड़ित को रोका और उसके साथ मारपीट भी की।दिल्ली से हनीट्रैप और लूट का एक हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। यहां एक शख्स को डेटिंग ऐप के जरिए झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया गया। जब शख्स वहां पर पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद महिला की साथियों ने शख्स को वहां पर रोककर उससे मारपीट भी की। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
