अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान 16 महिलाओं को बचाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध देशी और विदेशी शराब तथा नकदी जब्त की तथा इस मामले में बार के कर्मचारियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं, इसके पहले पुलिस की टीम ने मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार की आड़ में अवैध रूप से डांस बार चलाने वाले प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। इसी साल जुलाई के महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11 ऑर्केस्ट्रा बार के सार्वजनिक मनोरंजन लाइसेंस को 30 दिनों की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।
यह कार्रवाई महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान की गई उस घोषणा के मद्देनजर हुई थी। इसमें उसने राज्य भर के ऑर्केस्ट्रा बारों में अश्लील नृत्य प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने का इरादा जताया था।महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ‘ऑर्केस्ट्रा बार’ पर छापेमारी हुई है। इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 16 महिलाओं को बचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘महिला शोषण रोधी प्रकोष्ठ’ ने 8 अक्टूबर को भायंदर के नवघर रोड स्थित बार पर छापा मारा। प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी कि बार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और अश्लील कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों पर सार्वजनिक मनोरंजन लाइसेंस का दुरुपयोग करने का आरोप है, क्योंकि वे अनुमत ऑर्केस्ट्रा प्रदर्शनों के बजाय डांस बार चला रहे थे। अचानक निरीक्षण के दौरान, गायिकाओं के रूप में प्रस्तुत महिला कलाकारों को कथित तौर पर भड़काऊ कपड़े पहने, ग्राहकों के साथ अंतरंग शारीरिक संपर्क में और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अश्लील इशारे और नृत्य करते हुए पाया गया था।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ‘ऑर्केस्ट्रा बार’ पर छापेमारी हुई है. इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया

