Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र में दीपावली के जश्न के बीच आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं -
Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

महाराष्ट्र में दीपावली के जश्न के बीच आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं

मुंबई के डोंगरी इलाके में नूरबाग के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां कुछ कारखानों और झुग्गियों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुंबई की मेयर ने अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।दिवाली के जश्न के बीच आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ठाणे में रविवार को 4 अलग-अलग जगहों पर आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। वहीं, मुंबई के डोंगरी इलाके में भी आग ने कई कारखानों और झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनाओं की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी बड़ी घटना एलबीएस रोड पर इटरनिटी मॉल के सामने स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।BMC के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग डॉ. माहेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल में लगी और बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की भी जानकारी दी, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। मुंबई अग्निशमन दल ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर इसे ‘लेवल-एक’ की आग घोषित किया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस, बेस्ट, वार्ड कार्यालय और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *