Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले, “मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं -
Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले, “मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं

(दानिश खान)

अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान दशकों पुरानी है। दोनों 1980 के दशक की फिल्म ‘युद्ध’ में साथ नज़र आए थे और असल ज़िंदगी में पड़ोसी भी हैं। स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती का ज़िक्र किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पड़ोसी हैं।

शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल में बिहार के प्रतिभागी लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत सुनाई, “जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से।” फिर उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं की तारीफ़ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का ज़िक्र किया, जो खुद बिहार से हैं।

अनिल कपूर ने कहा, “मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब, वो बिहार से हैं। मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ। बहुत बढ़िया इंसान हैं और मैं दिल से उनको चाहता हूँ। इन फ़ैक्ट, वो दोस्तों के दोस्त हैं शत्रुघ्न साहब और मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं।”

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *