कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने दिवाली और प्रदूषण वाली टिप्पणी पर कहा, “प्रदूषण मानव जनित रोग है, ये बात सही है और इसमें गलत क्या है?… AQI को आधार बनाकर मुझसे सवाल पूछा गया कि दीवाली की वजह से प्रदूषण है तो मैंने कहा यह मानसिक रूप से विकृत लोग हैं और AQI को आधार बनाकर आप पूरे त्यौहार को बर्बाद करते हैं; यह गलत बात है। उसके ऊपर मैंने कहा था कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा, सिर्फ सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए और लोग जागरूक होंगे तो यह सारी चीजें होंगी लेकिन आप किसी त्यौहार को इसका आधार बनाकर बर्बाद नहीं कर सकते। मैं तो खुद दिवाली मनाता हूं… मुझे नहीं समझ में आया कि उन्होंने किस तरह से उसे तोड़-मरोड़ दिया। मैंने तो पूरी बात कही थी। मैंने कहा था ये लोग मानसिक रूप से विकृत हैं और प्रदूषण तो मानव जनित रोग है ही। प्रदूषण मानव जनित नहीं है तो क्या है, बताइए? कोरोना के दौरान बिल्कुल खत्म हो गया था ना? तो लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।”

