Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने एक भावुक बयान जारी करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की. बताया गया कि चक नॉरिस को गुरुवार को हवाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने शांति से अंतिम सांस ली. चक नॉरिस ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में और टीवी शोज दिए, लेकिन उन्हें असली पहचान वॉकर, टेक्सस रेंजर से मिली. इस शो में उनकी दमदार पर्सनैलिटी और एक्शन स्टाइल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. वे सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट्स के चैंपियन भी थे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *