Breaking
Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

दिग्गज स्टार धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से 12 नवंबर की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी डॉक्टर ने दी। सुबह 7 बजे ही बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे, और भावुक थे। थोड़ी देर बाद ही वह एंबुलेंस में पापा को लिए घर वापस लौटे। अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला परिवार ने किया है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी, जो धर्मेंद्र का इलाज कर रहे थे, उन्होंने ‘पीटीआई’ को बताया कि धर्मेंद्र जी को 12 नवंबर की सुबह 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला उनके परिवार ने किया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। अब उनकी सेहत में काफी सुधार है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *