Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘1.30 करोड़ महिलाओं को उनके खातों में 10,000 रुपये मिले हैं। बिहार में देश की सबसे अधिक युवा आबादी है, इसलिए हमारा घोषणापत्र युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और कुटीर उद्योगों के नेटवर्क का और अधिक विस्तार किया जाएगा तथा बिहार जल्द ही पूर्वी भारत का प्रमुख वस्त्र और पर्यटन केंद्र बनेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ की बुनियाद बिहार है और ‘विकसित बिहार’ का अर्थ है राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDS) को रिकॉर्ड संख्या में सीट दिलाने जा रही है और ‘जंगलराज’ को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने आरा में आयोजित एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘NDA का घोषणापत्र बिहार के तेज विकास के लिए समर्पित एक दूरदर्शी दस्तावेज है। यह ईमानदार और स्पष्ट सोच वाला घोषणापत्र है, जबकि जंगलराज वाले झूठे वादों का पुलिंदा लेकर आए हैं। लेकिन, ये जनता है, सब जानती है।’’ उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के हित में कदम और महिलाओं के सशक्तीकरण के उपाय-ये सभी राजग के घोषणापत्र के प्रमुख बिंदु हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *