Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ :यूपी से ये मामला सामने आया जिसमें छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टैम्पो चालक की पत्नी अपने ही भांजे के साथ घर से फरार हो गई। महिला के छह बच्चे हैं—पांच बेटियां और एक बेटा—जिन्हें छोड़कर वह भाग गई। पीड़ित पति हशीन अहमद अपनी संतान के साथ पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

यह मामला उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के ‘उम्मीदों का शहर’ का है। पीड़ित हशीन अहमद ने बताया कि उसकी 43 वर्षीय पत्नी करीब एक महीने पहले उसके 22 वर्षीय भांजे दिलशाद के साथ फरार हो गई। जाते वक्त वह घर में रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी भी साथ ले गई। इनमें उसकी शादीशुदा बेटी और मां की ज्वेलरी भी शामिल है।

हशीन का आरोप है कि दिलशाद कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने इस मामले की शिकायत बिठूर थाने में भी की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब वह अपने छह बच्चों के साथ उन्नाव एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां वह रो-रो कर अपनी व्यथा सुना रहा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया और जानबूझकर लड़ाई-झगड़ा कर भांजे के साथ भाग गई।

इस मामले में सीओ सदर सोनम सिंह ने जानकारी दी कि 4 मई 2025 को महिला के लापता होने की सूचना मिली थी। हशीन अहमद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *