मुंबई :आमिर खान ने बताया कि वे महाभारत पर एक सीरीज बनाना चाहते हैं। जिसमें कई फिल्में होंगी और इन्हें अलग-अलग डायरेक्टर बनाएंगे। इनमें महाभारत के किरदारों और उससे जुड़ी कहानियां होंगी। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने इसका खुलासा किया है। इतना ही नहीं आमिर खान ने यहां तक बताया कि वे इसको लेकर सीरियस हैं और इस साल के अंत तक काम भी शुरू कर देंगे।हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए, आमिर खान ने कहा, ‘मेरी एक महत्वाकांक्षा है, जिस पर मैं इस साल काम शुरू करने की उम्मीद कर रहा हूं, वह है महाभारत। यह मेरी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षाओं में से एक है। इसलिए उम्मीद है कि इस साल काम शुरू हो जाएगा।’ प्रोजेक्ट की समयसीमा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, ‘इसमें थोड़ा समय लगेगा क्योंकि, सबसे पहले, लेखन प्रक्रिया में कुछ साल लगेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय महाकाव्य के अपने रूपांतरण में एक अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे, तो आमिर खान ने कोई निश्चित जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘हमें फिल्म के लिए कलाकारों का चयन इस आधार पर करना चाहिए कि कौन प्रत्येक भाग के लिए उपयुक्त है।
आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया – वे महाभारत बनाना चाहते हैं

