Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे:नागपुर हिंसा पर बोले फडनवीस  -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे:नागपुर हिंसा पर बोले फडनवीस 

मुंबई :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने विधानसभा में कहा कि पुलिस आयुक्त ने यह बताया है कि नागपुर की घटना की जांच की जा रही है और पुलिस अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा, ”नागपुर के मामले में जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उन्हें हम कब्र में से भी खोदकर निकालेंगे, छोड़ेंगे नहीं। बाकी सब कुछ क्षम्य है, पुलिस पर हमला क्षम्य नहीं है। कठोरतम कार्रवाई होगी और तय समय में होगी। नागपुर फिलहाल शांत है। नागपुर शांति के लिए ही जाना जाता है। 1992 के बाद नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ था। यह घटना इस समाज या उस समाज की नहीं, बल्कि कुछ लोगों द्वारा इरादतन किया गया कृत्य था। जो लोग सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं और अफवाहें फैलाते हैं, उन पर भी कठोरतम कार्रवाई होगी।औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा की आंच से पूरे महाराष्ट्र का माहौल गर्म है। इस हिंसा में हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *