Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

चिक्कडपल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है। मामला 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है। भगदड़ में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी।जानेमाने तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर यह कार्रवाई उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। अब थाने में उनसे पूछताछ की जाएगी। टीवी पर दिखाए गए दृश्यों में अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाते हुए दिखाया गया। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और एक लड़का घायल हो गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *