Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : एक्टर सलमान खान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बांद्रा (पूर्व) निवासी आजम मोहम्मद मुस्तफा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और उनसे दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *