Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है. अंबेडकरनगर में एक सभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सत्ता तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं. जो लोग सत्ता को अपनी जागीर समझते थे, वे अब सत्ता में वापसी के लिए अराजकता पैदा करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडे और माफिया अपनी ‘समानांतर’ सरकार चलाते थे, लेकिन 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से हालात बदल गए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने लगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य बहुत तेजी के साथ हो रहे हैं.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *