Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई के लोकप्रिय समाचार पत्र हिंद समर्थन की एडिटर और सेवन सोल्जर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट उजमा शकील खान ने मोहर्रम को बेहद ही सादगी और अक़ीदत से मनाने की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी एकता भाईचारे और गरीब लोगों की मदद करने की भावना पैदा करता है.

उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें यह संदेश देता है कि हमको किसी एक धर्म नहीं बल्कि तमाम इंसानियत के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए और जो भी कोई गरीब है परेशान है या किसी भी तरह की दिक्कतों के दौर से गुजर रहा है हमें उसकी हरसंभव सहायता करनी चाहिए यही मोहर्रम का पैगाम है. उजमा शकील खान ने कहा कि मोहर्रम जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का जज्बा भी पैदा करता है क्योंकि इंसानियत के लिए समर्पण हर किसी के दिल में होना चाहिए और यदि कहीं पर किसी पर कोई अत्याचार होता है तो हमें उस अत्याचार के खिलाफ आवाज भी उठानी चाहिए. अपने जीवन में हमें सदैव सत्य के मार्ग पर डटे रहना चाहिए और हमेशा अच्छे कार्य करने चाहिएं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *