Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी-हाथरस भगदड़ के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार तड़के हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं. वह हाथरस पहुंचकर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले वह अलीगढ़ पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

 

राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पिलखना गांव में मंजू के परिवार से मुलाकात की. मंजू के बेटे पंकज की हाथरस में हुई भगदड़ में मौत हो गई थी. इसके बाद वह हाथरस पहुंचकर वहां भी पीड़ित परिवारो से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा अफ़सोस जताया.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *