Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मस्जिद के एक इमाम की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जाता है कि उनको फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और फिर उनको गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और पता किया जा रहा है कि किस वजह से उनकी हत्या की गई है आरोपी कौन थे.

घटना शहर से सटे भैंसिया गांव की है। गांव के बीच में एक बड़ी मस्जिद है। इसमें रामपुर के चाऊपुरा मसवासी गांव के रहने वाले अकरम 15 साल से इमामत करते थे। गांव में ही उन्होंने घर बना लिया था। पत्नी और 6 बच्चों के साथ रहते थे।

मौलाना घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह 4 बजे के करीब उनके पास किसी की कॉल आई। मौलाना से बाहर आने को कहा। मौलाना नीचे उतर कर आए और घर का दरवाजा खोला। उनके बाहर आते ही हमलावर उन्हें पकड़कर घर के पीछे एक खंडहर में ले गए। वहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था.

 

मस्जिद के इमाम की हत्या की खबर मिलते ही पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। SP सिटी अखिलेश भदौरिया और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *