Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

एनआईए जांच की सिफारिश पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक और षड़यंत्र है। बीजेपी दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीट हार रही है। हार देखते हुए भाजपा बौखला गई है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है।दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसकी एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। उपराज्पाल को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *