Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पुलिस ने भाजपा नेता माधवी लता के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है.हैदराबाद लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार के. माधवी लता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने एक जुलूस के दौरान एक पूजा स्थल पर तीर निकालकर उसे चलाने का इशारा किया था, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान माधवी लता ने मस्जिद की तरफ तीर चलाने का अभिनय किया…इससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुईं हैं। माधवी लता हैदराबाद सीट पर एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनावी मैदान में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *