Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सीएम योगी ने कहा - दुख होता है कि हमारे युवा घंटों रील में बर्बाद करते हैं -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

सीएम योगी ने कहा – दुख होता है कि हमारे युवा घंटों रील में बर्बाद करते हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिए,चयन के इस पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए आपको हृदय से बधाई। आपकी ये यात्रा इस नियुक्ति पत्र के साथ “जर्सी से वर्दी की” यात्रा प्रारंभ हुई है। जर्सी में जो आप कार्य करते थे और जो परिणाम आपने लाये, उसी की अपेक्षा सरकार आपसे वर्दी में भी करती है। आपने चुनौती को चुनौती नही माना, अपनी पारिवारिक समस्या को समस्या नहीं माना, अपनी परिश्रम से आप उसे समाधान की ओर लेकर गए। यही कार्य आपको यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के बाद करना है। इसी कार्य के लिए आज मैं यहां स्वयं उपस्थित हुआ हूं।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को खेल कोटा पुलिस नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन दिया। उन्होंने इस दौरान युवाओं की रील की आदत पर दुख जताया और उनसे खेल के मैदान की ओर जाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर भी जमकर निशाना साधा.कहा- “एक समय भारत की गिनती होती थी, राष्ट्रमंडल खेल घोटालों को लेकर। और आज वर्तमान सरकार अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है तो राष्ट्र के लिए मेडल लेकर आते हैं। यूपी के अंदर पहले “प्रदेश डुबाऊ एलायंस” था। ये एलायंस प्रदेश के अंदर नौजवान के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था और आपकी नौकरी पर डकैती डालता था। ये नौकरी आपको कभी न मिलती क्योंकि उसमें दो ही S थे,या तो सैफई या फिर सिफारिश। अब ये एनडीए की सरकार है। यानी “नौकरी देंगे एलायंस” की सरकार है। ये आपके बीच मे आई है। यूपी पहले हर दिन मर्डर के लिए फेमस होता था, लेकिन आज अपने कुशल खिलाड़ियों के मेडल से हो रही है। अंतर आप देख सकते हैं मर्डर और मेडल में। एक पहचान डुबाता है, एक पहचान दिलाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *