मुंबई :ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने कहा है कि अब्दुल अब एक दिन यूपी का सीएम भी बनेगा और देश का पीएम भी बनेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से केवल वोट बैंक बनकर न रहने और राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक दिन ‘अब्दुल’ उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने अमेरिका के मिशिगन में अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत का उदाहरण देते हुए यह बात कही।न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि अब मुसलमान केवल दूसरों को जिताने के लिए वोट नहीं करेंगे, बल्कि खुद चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘अब्दुल जीत गया है। वह विधानसभा जाएगा और मुसलमानों तथा गरीबों की आवाज बनेगा। वह न्याय के लिए लड़ेगा। एक दिन अब्दुल यूपी का मुख्यमंत्री और भारत का प्रधानमंत्री भी बनेगा।वारिस पठान ने आगे कहा कि पहले मुसलमानों को लेकर ‘अब्दुल पंचर बनाता है’ जैसे तंज कसे जाते थे, लेकिन अब वही अब्दुल राजनीतिक पदों पर पहुंचेगा और चुनाव जीतेगा। उन्होंने मिशिगन में अब्दुल एल-सैयद की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक भागीदारी में आगे आना चाहिए।
इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुसलमान अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे, बल्कि नेता और जनप्रतिनिधि बनेंगे। पठान ने कहा कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा।
मुसलमान अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे, बल्कि खुद चुनाव जीतकर विधानसभा और सत्ता तक पहुंचेंगे:वारिस पठान

