शरद पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, इसके बाद उन्हें 4 नवंबर को यहां से छुट्टी मिली थी। इसके बाद उन्हें फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यहां उनका बीते 3 दिन से इलाज चल रहा था। इस दौरान उनसे तमाम नेताओं ने मुलाकात की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने घर चले गए। बता दें कि वह 85 साल के हैं।
हॉस्पिटल में उनसे कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और एनसीपी नेता दिलीप वलसे-पाटिल शुक्रवार रात मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उनके साथ उद्योगपति गौतम अडानी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी अस्पताल पहुंचे थे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पवार से मुलाकात की थी। NCP-SP प्रमुख शरद पवार का हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने और सांस के संक्रमण (रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
NCP-SP प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार देखने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है

