Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार.रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार.रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार

पूर्णिया निवासी बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन और जमुई के युवक महावीर ठाकुर की बातचीत रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। 19 वर्षीय महावीर ठाकुर खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं, 40 वर्षीय महिला बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन पूर्णिया जिले की निवासी बताई जा रही है। वह पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां है। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना ही घर छोड़ दिया और कलकत्ता पहुंचकर शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया।बिहार के जमुई में 19 वर्षीय युवक ने पूर्णिया जिला की रहने वाली पांच बच्चों की मां से कोलकाता में शादी रचा ली और और दोनों गांव पहुंच गए। मामला खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का है। हालांकि, दोनों की शादी कुछ ग्रामीणों को नागवार गुजरी और इसकी सूचना थाना को दे दी गई। उसके बाद महिला और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। जहां पुलिस के सामने दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।करीब दस वर्ष पहले बिंदू को मोहम्मद मनन आलम नामक युवक से प्रेम हुआ था। उसने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम बिंदु से सीमा परवीन रख लिया था। अब महिला ने जमुई के युवक महावीर ठाकुर से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने और अपने नए पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। युवक महावीर ठाकुर का कहना है, “लगभग 2 साल पहले रॉन्ग नंबर कॉल के चलते बातें शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। दोनों ने मिलने का फैसला लिया फिर यह मेरे साथ अपने घर से भाग कर कोलकाता आ गई। वहां हम दोनों ने मंदिर में शादी की।महावीर का कहना है कि वह बिंदु के साथ ही रहेगा उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिंदु की पिछली जिंदगी कैसी थी। उसने कहा, “अब तो मुझे बिंदु के साथ ही साथ रहना है साथ जीना है साथ मरना है, मैंने इसे सच्चा प्रेम किया।” वहीं, बिंदु उर्फ सीमा परवीन ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पूर्णिया के मनन आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद मनन लगातार उसे प्रताड़ित किया करता था। इससे परेशान होकर उसने मिस कॉल से संपर्क में आए महावीर के साथ प्रेम संबंध बना लिया और अपने बच्चों और घर छोड़कर महावीर से शादी कर ली।खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। दोनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *