लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि यूपी में मुसलमानों पर जो जुल्म हो रहे हैं, उसके इकलौते जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। ओवैसी ने अखिलेश को चुनौती दी कि वो करहल सीट से किसी मुसलमान को टिकट देकर दिखाएं। AIMIM के चीफ ने इशारों में आजम खान को भी निशाने पर लिया।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में संयुक्त महारैली करके चुनावी बिगुल फूंक दिया। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की इस रैली में चंद्रशेखर आजाद को सीएम पद का फेस घोषित किया गया। गठबंधन ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

