Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
तीन महीनों में दूसरी बार रसोई गैस की कीमतों में इजाफा -
Breaking
Wed. Nov 11th, 2026

तीन महीनों में दूसरी बार रसोई गैस की कीमतों में इजाफा

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। इस वजह से फ्यूल के दाम सभी देशों में बढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर उन देशों पर हुआ है, जहां स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल या गैस की सप्लाई होती थी। भारत और पड़ोसी देश इससे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को हर सिलेंडर बेचने पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। इसी वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं।देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नया रेट 7 जून से लागू होगा। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल समेत अन्य तरह के फ्यूल के भी दाम बढ़े हैं। सीएनजी भी महंगी हुई है।अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को एलपीजी के दाम बढ़े थे। प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके तीन महीने बाद गैस के दाम फिर 29 रुपये बढ़े हैं। तीन महीने में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *