Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से दिल दहला देने वाली घटना-पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी -
Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से दिल दहला देने वाली घटना–पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी

सुबह काफी देर तक माता-पिता के नहीं उठने पर उनकी बेटी उन्हें देखने घर पहुंची। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब बेटी घर के अंदर पहुंची, तो मां खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी, जबकि पिता घर से गायब था। इसके बाद हत्या की घटना सामने आई। इस दंपति के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां, जबकि 15 वर्षीय बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। मां की हत्या और पिता के आरोपी होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।दिनेश जोंधले नशे का आदी था और पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए अक्सर उससे विवाद करता था। इसी शक और घरेलू विवाद के चलते रविवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच दिनेश ने सो रही पत्नी शारदा के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी दिनेश घर से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जऊलका पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी पति की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मालेगांव शहर से दिनेश जोंधले को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जऊलका पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *