Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी की वारदात को उनके पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार ने अंजाम दिया था, चोरी की शिकायत मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, घर से कुल 5 लाख 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी, जिनमें से चार लाख चालीस हजार रुपये पहले भी गायब हो चुके थे.

 

लगातार हो रही नकदी की गुमशुदगी के बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. इसी का नतीजा यह रहा कि 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे सीसीटीवी अलर्ट के जरिए पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा घर में चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया. फुटेज में साफ देखा गया कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और कपाट खोलने की नकली चाबियां थीं, जिनकी मदद से वह बिना किसी रुकावट के अंदर घुस जाता था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *