मुंबई(दानिश खान)Reel World Entertainment की मलयालम फिल्म Chatha Pacha: The Ring of Rowdies अब देश-विदेश में सुर्खियों में है। Dharma Productions, Mythri Movie Makers, PVR INOX, Wayfarer Films और T-Series जैसे दिग्गज बैनर्स ने फिल्म का समर्थन किया है, जबकि The Plot Pictures इसे 100 से अधिक देशों में रिलीज़ कर रहा है।
क्रिएटिव प्रोड्यूसर Shihan Shoukath और निर्माता Ritesh–Ramesh S. Ramakrishnan की अगुवाई में यह फिल्म केरल की सड़कों और कुश्ती संस्कृति की ऊर्जा को बड़े परदे पर जीवंत कर रही है। इसका teaser मलयालम सहित तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज़ होते ही वायरल हो गया।
Dharma Productions हिंदी मार्केट, Mythri Movie Makers आंध्र–तेलंगाना, PVR INOX तमिलनाडु–कर्नाटक और Wayfarer Films केरल में रिलीज़ संभाल रहे हैं। संगीत में मलयालम डेब्यू के लिए Shankar–Ehsaan–Loy का योगदान है और T-Series संगीत अधिकारों के साथ जुड़ा है।
फिल्म में Arjun Ashokan, Roshan Mathew, Vishak Nair और Ishan Shoukath मुख्य भूमिका में हैं। अब पोस्ट-प्रोडक्शन पूरी हो चुकी है और जनवरी 2026 में मलयालम, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल में धमाकेदार रिलीज़ के लिए तैयार है।


