Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

किंग खान यानी शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ अब भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो शाहरुख की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ (250 करोड़) से भी ज़्यादा है। शुरुआत में इसे एक छोटी एक्शन थ्रिलर के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन जब सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर के रूप में जुड़े, तो फिल्म को एक नए और भव्य पैमाने पर तैयार किया गया। आज तक की ख़बर के मुताबिक ‘किंग’ में शाहरुख खान के 6 बड़े एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिनमें से तीन विदेशी लोकेशनों पर शूट होंगे और तीन विशाल सेट्स पर फिल्माए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख का इंट्रोडक्शन सीन ही इतना शानदार होगा कि दर्शक सीट से उठ नहीं पाएंगे! फिल्म में सुहाना खान भी अहम किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिषेक बच्चन एक शक्तिशाली विलेन के रूप में नज़र आएंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *