Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :पटना में आयोजित ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। उन्हें भाजपा ने अपने हाईजैक कर लिया है। सरकार असल में दो लोग मोदी और शाह भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।’’ तेजस्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बिहार के विकास के लिए कोई ठोस और मौलिक योजना या दूरदृष्टि नहीं है। उन्होंने कुमार पर कई मौकों पर उनकी विकास योजनाओं की ‘नकल’ करने का आरोप लगाया।राजद नेता ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन की पिछली सरकार ने जातीय सर्वेक्षण के आधार पर सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दी थी, जिससे कुल आरक्षण 75 प्रतिशत तक हो गया। लेकिन भाजपा और जद(यू) के कारण यह मामला कानूनी दांवपेंच में फंस गया।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की अगर माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने हाईजैक कर लिया है और राज्य की सरकार भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही चला रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘हाईजैक’’ कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *