Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! आपको और आपके परिवार को शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है, ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएं। इस वर्ष त्योहारों में हमें एक और उपहार मिल रहा है। 22 सितंबर से Next Generation GST Reforms लागू होने के साथ ही पूरे देश में ‘बड़ा बचत अभियान’ की शुरुआत हो गई है। इन रियायतों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी को फायदा होगा।”

अब सिर्फ दो ही टैक्स स्लैब’

उन्होंने आगे लिखा, “नए GST रिफॉर्मों की विशेषता है कि अब प्रमुख रूप से सिर्फ दो ही टैक्स स्लैब रहेंगे। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और कई आम सामान अब या तो टैक्स-फ्री होंगे या 5% की सबसे कम स्लैब में आएंगे। घर बनाने, गाड़ी खरीदने, बाहर खाने या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसे सपनों को पूरा करना अब आसान होगा। हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब GST को शून्य कर दिया गया है। मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि कई दुकानदार और व्यापारी ‘पहले और अब’ के बोर्ड लगाकर लोगों को बता रहे हैं कि कोई सामान कितना सस्ता हो गया है।”

‘सिस्टम को बनाया सरल’

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “हमारी GST यात्रा 2017 में शुरू हुई थी। तब देश को अनेक तरह के टैक्स और टोल के जाल से मुक्ति मिली थी। इससे ग्राहकों और व्यापारियों, कारोबारियों को बहुत राहत मिली थी। अब ये नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म हमें और आगे ले जा रहे हैं। इसमें सिस्टम को और सरल बनाया गया है। इससे हमारे दुकानदार साथियों, लघु उद्योगों की सहूलियत और बढ़ेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *