Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
शशि थरूर ने कहा - सच्चाई यह है कि टैरिफ का भारत पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ा है -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

शशि थरूर ने कहा – सच्चाई यह है कि टैरिफ का भारत पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ा है

दिल्ली :कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि सच्चाई यह है कि टैरिफ का भारत पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उनका कहना था ‘पहले से ही, लोग अपनी नौकरियां खो रहे हैं। सूरत में रत्न और आभूषण व्यवसाय में 1.35 लाख लोगों की छंटनी हो चुकी है।’’ थरूर ने कहा कि शुरुआती 25 प्रतिशत टैरिफ और 25 प्रतिशत के अतिरिक्त जुर्माने के कारण कई उत्पादों का निर्यात अव्यवहारिक हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के पास कमर कसने और आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अमेरिकी बाज़ार में प्रवेश करना बहुत मुश्किल लग रहा है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हम वास्तव में बातचीत कर रहे हैं, यह अच्छी तरह जानते हुए कि हमें अमेरिका तक पहुंच की ज़रूरत है।

कांग्रेस नेता के अनुसार, ट्रंप हर पैमाने पर एक ‘‘असामान्य राष्ट्रपति’’ हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति निश्चित रूप से कूटनीतिक व्यवहार के पारंपरिक मानकों का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि क्या आपने कभी किसी विश्व नेता को खुलेआम यह कहते सुना है कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं? ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। क्या आपने किसी विश्व नेता को यह कहते सुना है-दुनिया के सभी देश आकर मेरी पीठ थपथपाना चाहते हैं।’’

थरूर का कहना था, ‘‘क्या आपने किसी विश्व नेता को यह कहते सुना है कि भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाएं तबाह हैं तथा मुझे परवाह नहीं कि वे दोनों एक साथ बर्बाद हो जाएं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ट्रंप असामान्य हैं और मैं आपसे विनती करता हूं कि उनके व्यवहार से हमारे प्रदर्शन का आकलन न करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *