Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भारत में टिक टॉक के फिर से वापसी करने की चल रही है खबरें हालांकि ये इतना आसान नहीं है -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

भारत में टिक टॉक के फिर से वापसी करने की चल रही है खबरें हालांकि ये इतना आसान नहीं है

लंबे समय से भारत में बंद TikTok के वापस लौटने की खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच इसको लेकर काफी उत्साह है. हर कोई जानना चाहता है कि क्या जल्द ही वह अपने पसंदीदा शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर फिर से धमाल मचा पाएगा. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ कुछ ऐसे साइन नजर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में एक बार फिर से TikTok की वापसी हो सकती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 58 अन्य चीनी ऐप्स पर भारत में बैन लगा दिया था. सरकार ने इन ऐप्स को Data Privacy और National Security के लिए खतरा बताया था. उस समय इस ऐप पर भारत के लगभग 200 मिलियन यूजर्स थे. कुछ यूजर्स ने हाल ही में TikTok की ऑफिसयल साइट को चेक किया तो पाया कि वेबसाइट मोबाइल और लैपटॉप पर एक्सेस की जा सकती है. लेकिन इसी को लेकर X Platform पर कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि वह अभी भी TikTok की वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. इसका मतलब है कि अभी के लिए यह वेबसाइट सभी के लिए ओपन नहीं है. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि अभी यह एक्सेस लिमिटेड है या फिर वेबसाइट टेस्टिंग फेस में है. लेकिन एक तरह जहां वेबसाइट को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन उसके बाद भी TikTok App अभी तक न तो Google Play Store और न ही Apple App Store पर उपलब्ध है. ऐसे में वेबसाइट का यूज करना काफी दिलचस्प हो सकता है. लेकिन इसका यह बिलकुल मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वाकई TikTok भारत में वापसी करने जा रहा है.

जहां एक ओर वेबसाइट लाइव हो रही है, तो इसी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी हैं. लेकिन इसको लेकर अभी तक ऐप की तरफ से और न ही भारत सरकार की ओर से TikTok की वापसी को लेकर कोई अपडेट दिया गया है. साथ ही बिना रेगुलेटरी क्लीयरेंस के TikTok भारत में किसी भी प्रकार से वापसी की सोच भी नहीं सकता है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *