Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री कांग्रेस नेता केएन राजन्ना ने राहुल गांधी और पार्टी लाइन से अलग बयान दिया। राजन्ना ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट कांग्रेस के शासनकाल में बनी थी। अब मंत्री केएन राजन्ना को ये बयान भारी पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर CM सिद्धारमैया ने सहकारिता मंत्री KN राजन्ना का इस्तीफा ले लिया है।कर्नाटक के सहकारिता मंत्री और कांग्रेस नेता केएन राजन्ना ने रविवार को तुमकुरु में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- “ऐसा नहीं कहना चाहिए… वोटर लिस्ट कब बनी थी? यह वोटर लिस्ट कांग्रेस के शासनकाल में बनी। उस समय कोई क्यों नहीं बोला? आंखें क्यों बंद थीं? अगर मैं अब और बोलूंगा, तो हालात और बिगड़ जाएंगे। यह सच है कि भाजपा ने गलत काम किया है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ, यह भी सोचने वाली बात है। हमें भविष्य में और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा।जानकारी के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर CM सिद्धारमैया ने सहकारिता मंत्री KN राजन्ना का इस्तीफा ले लिया है। CM के खास माने जाने वाले मंत्री K N राजन्ना के बयान से राहुल गांधी बहुत नाराज हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान से CM को साफ निर्देश मिल गए थे कि राजन्ना को कैबिनेट से तुरंत ड्रॉप करना होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *